कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई, पर ये 5 राज्य बढ़ा रहे हैं चिंता, देखें राज्यवार आंकड़ें

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 71,581,532 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,618,374 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 332002 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9456449 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 144096  लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,932,547 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 26382 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 387 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 33813 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.21 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.34 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 13 दिसंबर को 10,85,625 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 15,66,46,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले कुछ समय से भारत के दैनिक मामलों कमी होती दिख रही है। पर कुछ राज्य हैं जो कोरोना को लेकर अभी भी चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में करीब 56 फीसदी मामले सिर्फ 5 राज्यों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा एक्टिव मामले उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में हैं। इस तरह से देश के आधे से अधिक कोरोना वायरस के मामले सिर्फ इन्हीं 5 राज्यों से हैं। इन 5 राज्यों में से सबसे ऊपर महाराष्ट्र है जहां कोरोनावायरस के 21.62 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। इसके बाद केरल में 17.01 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 6.29 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 5.58 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 5.57 प्रतिशत ऐक्टिव मामले हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

4660

864612

7064

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

93

4688

61

अरुणाचल प्रदेश

234

16264

55

असम

3540

210401

1004

बिहार

5170

236782

1329

चंडीगढ़

635

17837

304

छत्तीसगढ़

17637

239468

3135

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

19

3338

2

दिल्ली

14480

585852

10115

गोवा

995

47861

710

गुजरात 

12881

212839

4193

हरियाणा

8232

243224

2751

हिमाचल प्रदेश 

6792

42568

836

जम्मू एंड कश्मीर 

4434

110354

1812

झारखंड

1578

109352

1001

कर्नाटक

15664

875796

11965

केरल

57909

616666

2680

लद्दाख

625

8469

123

मध्य प्रदेश 

12516

209768

3425

महाराष्ट्र 

72458

1766010

48339

मणिपुर

2085

24880

327

मेघालय

690

12186

131

मिजोरम

179

3894

7

नागालैंड

595

11097

69

ओडिशा

2724

319850

1815

पुडुचेरी

297

36633

620

पंजाब

6502

149434

5117

राजस्थान

15510

275506

2568

सिक्किम

294

4952

119

तमिलनाडु

9951

779291

11919

तेलांगना

7183

270450

1502

त्रिपुरा

306

32397

378

उत्तराखंड

6089

76041

1372

उत्तर प्रदेश 

18382

541579

8103

वेस्ट बंगाल

20663

496110

9145

भारत में कुल मामले

332002

9456449

144096


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।